12.9 C
Agra
Homeआगरागार्ड ऑफ ऑनर के साथ नागेंद्र प्रताप सिंह बने आगरा के नए...

गार्ड ऑफ ऑनर के साथ नागेंद्र प्रताप सिंह बने आगरा के नए मंडलायुक्त

प्रशासनिक अनुभव के साथ आगरा लौटे नागेंद्र प्रताप सिंह, बने मंडलायुक्त

आगरा। आगरा मंडल को नया मंडलायुक्त मिल गया है। रविवार को नवागत मंडलायुक्त नागेंद्र प्रताप सिंह ने औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। आयुक्त कार्यालय पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस मौके पर सेवानिवृत्त मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह और जिलाधिकारी अरविंद बंगारी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। नागेंद्र प्रताप सिंह पीसीएस संवर्ग से पदोन्नति पाकर आईएएस बने हैं। वे मूल रूप से इटावा जिले के निवासी हैं। कार्यभार संभालने से पहले वह यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पद पर तैनात थे। शासन द्वारा उनका स्थानांतरण आगरा मंडलायुक्त के रूप में किया गया है।

आगरा से उनका पुराना प्रशासनिक जुड़ाव रहा है। वर्ष 2016 में वह आगरा के मुख्य विकास अधिकारी के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। इसके बाद 2017 में उन्हें उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद का सीईओ बनाया गया। 2018 में वह मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष भी रहे। वर्ष 2024 में उन्होंने आगरा के जिलाधिकारी के रूप में कार्य किया। पदभार ग्रहण समारोह के दौरान अपर आयुक्त प्रशासन राजेश कुमार, मंजूलता सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments