22.8 C
Agra
Homeआगराखेल से जुड़े रहें युवा, फिट रहेंगे भारत के सितारे: साइना नेहवाल

खेल से जुड़े रहें युवा, फिट रहेंगे भारत के सितारे: साइना नेहवाल

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र स्थित भावना स्टेट में प्रखर अग्रवाल मेमोरियल बैडमिंटन अकादमी में रविवार को योनेक्स सनराइज ऑल इंडिया मास्टर्स रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में भारत की स्टार शटलर साइना नेहवाल और उत्तर प्रदेश के खेल निदेशक एवं हॉकी इंडिया चयन समिति के अध्यक्ष डॉ. आरपी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। दोनों अतिथियों ने विजय शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

शहर में पहली बार आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट के अवसर पर साइना नेहवाल ने खिलाड़ियों और बच्चों को संबोधित करते हुए खेल को जीवन का अहम हिस्सा बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि फिट रहने के लिए किसी न किसी खेल से जुड़ना बेहद जरूरी है। साइना ने बताया कि पहले खिलाड़ियों के पास सीमित विकल्प और रोल मॉडल होते थे, लेकिन आज युवा अपनी पसंद के अनुसार पीवी सिंधू जैसे दिग्गज खिलाड़ियों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ सकते हैं। डॉ. आरपी सिंह ने अपने संबोधन में आगरा बैडमिंटन संघ की सराहना करते हुए कहा कि संघ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खेलो इंडिया योजना को जमीनी स्तर पर सफलतापूर्वक लागू कर रहा है। इससे पहले साइना ने लेखक विक्रम और विशाल गुप्ता द्वारा लिखित पुस्तक गेम ऑन : इंडियाज स्पोर्ट्स इंफ्रा स्टोरी का विमोचन भी किया।

टूर्नामेंट के पहले दिन कुल पांच मुकाबले खेले गए। इस मौके पर आगरा बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष बीना लावानिया, जीएसटी कमिश्नर ग्रेड-वन पंकज गांधी, सचिव राहुल पालीवाल, चेयरमैन विनोद सीतलानी, संरक्षक महेश नौटियाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 1 फरवरी तक चलने वाली इस प्रतियोगिता के मैच प्रखर अग्रवाल मेमोरियल बैडमिंटन अकादमी के साथ-साथ शाहगंज स्थित श्रवण बैडमिंटन अकादमी में भी आयोजित किए जाएंगे। टूर्नामेंट में देशभर से लगभग 1200 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments