23.5 C
Agra
Homeआगराखेत जोतने के विवाद में महिला ने छत से बरसाए ईंट-पत्थर, किसान...

खेत जोतने के विवाद में महिला ने छत से बरसाए ईंट-पत्थर, किसान घायल

आगरा। पिनाहट क्षेत्र के धर्मसिंह पुरा खिन्नी गांव में खेत जोतने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक महिला ने अपने घर की छत से खेत में काम कर रहे किसान और उसके ट्रैक्टर पर ईंट-पत्थर बरसा दिए। इस हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, निहालसिंह पुरा खिन्नी निवासी दिनेश सिंह पुत्र चरण सिंह अपने खेत में जुताई कर रहे थे। इसी दौरान एक महिला ने किसी पुराने विवाद के चलते अपने मकान की छत से उन पर लगातार ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। अचानक हुए इस हमले से दिनेश सिंह के शरीर पर कई जगह चोटें आईं। ग्रामीणों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिला को छत से पत्थरबाजी करते हुए देखा जा सकता है। पीड़ित किसान ने घटना की शिकायत पिनाहट थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने वीडियो और शिकायत के आधार पर आरोपी महिला की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि घायल किसान का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और मामले की जांच चल रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच पूरी होने पर आरोपित महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments