17.5 C
Agra
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर में प्रतियोगी छात्र की आत्महत्या, सुसाइड नोट में मां को किया...

कानपुर में प्रतियोगी छात्र की आत्महत्या, सुसाइड नोट में मां को किया याद, मोबाइल से मिला युवती का वॉइस मैसेज

उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अजीत कुमार यादव उर्फ जीतू के रूप में हुई है, जो बिठूर थाना क्षेत्र में रहकर पढ़ाई कर रहा था।

घटना के बाद कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें छात्र ने भावुक शब्दों में अपने परिवार और प्रियजनों के लिए संदेश लिखा था। नोट में उसने लिखा, “आई लव यू राधा, काश मैं तुम्हारे साथ ही चला जाता। भैया, मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं। पापा मुझे माफ कर देना, अब समझ आ गया है कि आप लोग जो भी करते हो परिवार के लिए करते हो। मैं बहुत लकी हूं कि इतने अच्छे परिवार में पैदा हुआ। मैं जहां भी रहूंगा, सुकून से रहूंगा।”

पुलिस और परिजनों की शुरुआती जांच में पता चला है कि छात्र की मां का नाम राधा था, जिनका करीब 18 साल पहले निधन हो चुका है। ऐसे में माना जा रहा है कि सुसाइड नोट में लिखा गया नाम उन्हीं की ओर इशारा करता हो सकता है। घटनास्थल से पुलिस को शराब की बोतल, गिलास, पानी और सिगरेट भी मिली है। इसके अलावा मृतक के मोबाइल फोन में एक लड़की का वॉइस मैसेज पाया गया है, जिसे लेकर जांच अधिकारी यह भी पड़ताल कर रहे हैं कि कहीं किसी से बातचीत या वीडियो कॉल के दौरान तो उसने यह कदम नहीं उठाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments