26.9 C
Agra
Homeमनोरंजनकपूर परिवार में खुशियों की वापसी, सोनम ने दूसरी प्रेग्नेंसी का किया...

कपूर परिवार में खुशियों की वापसी, सोनम ने दूसरी प्रेग्नेंसी का किया ऐलान

स्टाइलिश अंदाज़ में सोनम कपूर ने बताया— परिवार में जल्द जुड़ने वाला है नया सदस्य

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर के परिवार में एक बार फिर खुशी का माहौल है। उनकी बेटी और एक्ट्रेस सोनम कपूर आहूजा ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा कर दी है। सोनम ने यह प्यारी खबर अपने पति आनंद आहूजा के साथ बेहद स्टाइलिश तरीके से सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसके बाद से ही यह पोस्ट इंटरनेट पर छा गई है।

स्टाइलिश अंदाज़ में किया ऐलान

सोनम ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ शानदार तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। तस्वीरों के साथ उन्होंने सिर्फ एक शब्द लिखा— “Mother”
फैशनिस्टा सोनम अपने इस अनाउंसमेंट लुक में भी कमाल दिखीं। उन्होंने हॉट पिंक प्योअर वूल का ओवरसाइज़्ड शोल्डर वाला स्टाइलिश सूट पहना, जो दिवंगत प्रिंसेस डायना के क्लासिक फैशन से प्रेरित लग रहा था। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में सोनम ने यह भी बताया कि उनकी ड्यू डेट स्प्रिंग 2026 है।

पहले बच्चे का सफर

सोनम और आनंद, जो 8 मई 2018 को शादी के बंधन में बंधे थे, 20 अगस्त 2022 को अपने पहले बेटे वायु के माता-पिता बने थे। उस समय उन्होंने भावुक पोस्ट शेयर करके अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत का जश्न मनाया था।

आनंद आहूजा का मजेदार रिएक्शन

सोनम की पोस्ट पर आनंद ने भी बेहद प्यारे अंदाज़ में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा— “बेबी मां… और चिकचक्क मम्मा!”
साथ ही उन्होंने मजाकिया अंदाज में “डबल ट्रबल” भी लिखा, जिसे फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर सेलेब्स और फैन्स लगातार कपल को बधाइयाँ भेज रहे हैं।

सोनम का करियर और फिल्में

फिल्मों से फिलहाल दूर सोनम अपने परिवार के साथ वक्त बिता रही हैं। उन्होंने ‘नीरजा’, ‘रांझणा’, ‘वीरे दी वेडिंग’, और ‘दिल्ली-6’ जैसी फिल्मों में शानदार काम किया है।
2023 में वे आखिरी बार शोम मखीजा की थ्रिलर ‘ब्लाइंड’ में नजर आई थीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments