12 C
Agra
Homeउत्तर प्रदेशएटा महोत्सव में गूंजेंगी कव्वालियां, भजन और बॉलीवुड गीत

एटा महोत्सव में गूंजेंगी कव्वालियां, भजन और बॉलीवुड गीत

अल्ताफ राजा, मोनाली ठाकुर और कन्हैया मित्तल बढ़ाएंगे एटा महोत्सव की रौनक

शहर के सैनिक पड़ाव मैदान में 15 जनवरी से एटा महोत्सव की भव्य शुरुआत होने जा रही है। महोत्सव का उद्घाटन मंडलायुक्त संगीता सिंह द्वारा किया जाएगा। इस बार आयोजन में सांस्कृतिक और मनोरंजन कार्यक्रमों को खास तौर पर आकर्षक बनाया गया है, जिसमें देश के जाने-माने कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

महोत्सव के मंचीय कार्यक्रमों की श्रृंखला में 17 जनवरी को हरियाणा नाइट का आयोजन होगा, जिसमें लोकप्रिय हरियाणवी गायिका रुचिका जांगिड़ अपने गीतों से समां बांधेंगी। 18 जनवरी को प्रसिद्ध कव्वाल अल्ताफ राजा अपनी सूफियाना कव्वालियों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर करेंगे। 24 जनवरी को बॉलीवुड की मशहूर गायिका मोनाली ठाकुर अपनी मधुर आवाज से माहौल को संगीतमय बनाएंगी।

धार्मिक और आध्यात्मिक संगीत के शौकीनों के लिए 31 जनवरी को भजन गायक कन्हैया मित्तल विशेष प्रस्तुति देंगे। इसके बाद 1 फरवरी को इंडियन आइडल फेम नितिन कुमार मंच संभालेंगे। 6 फरवरी को सूफी रॉक बैंड सलमान व जमान अपनी धमाकेदार प्रस्तुति देंगे, जबकि 7 फरवरी को गजल गायक कुमार सत्यम श्रोताओं को गजलों की दुनिया में ले जाएंगे। 8 फरवरी को जादूगर जुगनू का मैजिक शो बच्चों और परिवारों के लिए खास आकर्षण रहेगा।

एडीएम वित्त एवं राजस्व लालता प्रसाद शाक्य ने बताया कि प्रदर्शनी में आधुनिक कृषि तकनीक, स्थानीय उद्योगों के उत्पाद, हथकरघा वस्तुएं, बच्चों के मनोरंजन के साधन, विविध खानपान स्टॉल और महिलाओं के लिए विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे। महोत्सव के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments