14.5 C
Agra
Homeखेलइतिहास रचते हुए RCB ने जीता WPL 2026 का खिताब, रिकॉर्ड रन...

इतिहास रचते हुए RCB ने जीता WPL 2026 का खिताब, रिकॉर्ड रन चेज से दिल्ली को हराया

RCB का डबल धमाका! दूसरी बार बनी WPL चैंपियन, दिल्ली फिर रह गई खाली हाथ

महिला क्रिकेट के सबसे बड़े मंच पर एक बार फिर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपना दबदबा साबित कर दिया है। WPL 2026 के फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इससे पहले टीम ने WPL 2024 में भी खिताब जीता था।

चैंपियन बनने पर RCB को मिला बड़ा इनाम

खिताबी जीत के साथ आरसीबी की झोली में 6 करोड़ रुपये की प्राइज मनी आई है। उपविजेता रही दिल्ली कैपिटल्स को 3 करोड़ रुपये मिले। खास बात यह है कि WPL की शुरुआत से अब तक इनामी राशि में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं मुंबई इंडियंस ने 2023 और 2025 में खिताब जीतकर दो बार 6-6 करोड़ रुपये अपने नाम किए हैं।

व्यक्तिगत अवॉर्ड्स की झड़ी

  • ऑरेंज कैप: स्मृति मंधाना
  • पर्पल कैप: सोफी डिवाइन
  • सबसे ज्यादा छक्के: हरमनप्रीत कौर
  • सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन: ग्रेस हैरिस

इन सभी खिलाड़ियों को 5-5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी गई।

फाइनल में बना ऐतिहासिक रिकॉर्ड

फाइनल मुकाबला बीसीए स्टेडियम में खेला गया, जहां दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 203 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 204 रनों का लक्ष्य 19.4 ओवर में ही हासिल कर लिया, जो WPL इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज बन गया। आरसीबी की जीत की नींव स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वॉल के अर्धशतकों ने रखी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments