34.7 C
Agra
Homeदुनियाइंडोनेशिया में दर्दनाक हादसा, 7 मंज़िला इमारत में आग से 20 से...

इंडोनेशिया में दर्दनाक हादसा, 7 मंज़िला इमारत में आग से 20 से अधिक लोगों की मौत

सेंट्रल जकार्ता में तबाही, ऑफिस भवन में भीषण आग से मची चीख-पुकार

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे शहर को हिला दिया है। सेंट्रल जकार्ता स्थित एक सात मंज़िला कार्यालय भवन में अचानक आग भड़क उठी, जिसकी चपेट में आने से 20 से अधिक लोगों की जान चली गई। आग लगने के बाद काले धुएं का गुबार पूरे इलाके में फैल गया, जिससे आसपास दहशत का माहौल बन गया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अब तक 20 शव बरामद किए जा चुके हैं। इनमें 5 पुरुष और 15 महिलाएं शामिल हैं। मृतकों में एक गर्भवती महिला भी बताई जा रही है। यह इमारत ‘टेरा ड्रोन इंडोनेशिया’ कंपनी के ऑफिस के रूप में इस्तेमाल हो रही थी, जो कृषि और खनन जैसे क्षेत्रों में ड्रोन सेवाएं उपलब्ध कराती है।

आग पर पाया गया नियंत्रण

पुलिस प्रमुख सुसात्यो पुरनोमो कोंड्रो ने बताया कि फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। राहत और बचाव अभियान जारी है और सुरक्षा एजेंसियां इमारत में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने पर ध्यान दे रही हैं।

पहली मंज़िल से भड़की आग

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग की शुरुआत इमारत की पहली मंज़िल से हुई थी, जो धीरे-धीरे ऊपर की मंज़िलों तक फैल गई। हादसे के वक्त कुछ कर्मचारी लंच कर रहे थे जबकि कई लोग बाहर मौजूद थे। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। टीवी चैनलों पर जारी फुटेज में देखा गया कि दमकलकर्मी सीढ़ियों और रेस्क्यू उपकरणों की मदद से लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुटे थे। कई कर्मचारियों को ऊपरी मंज़िलों से पोर्टेबल सीढ़ियों के जरिए उतारा गया।

हालिया घटनाओं का सिलसिला

यह त्रासदी पिछले महीने हांगकांग के ताई पो जिले में हुए बड़े अग्निकांड की याद दिलाती है, जिसमें करीब 160 लोगों की जान गई थी। वहीं, इसी साल अगस्त में इंडोनेशिया में संसद भवन में आगजनी की घटना के दौरान भी तीन लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल, जकार्ता की इस घटना ने देशभर में सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments