17 C
Agra
Homeआगराआगरा में हरित आवरण बढ़ाने पर सरकार का फोकस, ताज नेचर वॉक...

आगरा में हरित आवरण बढ़ाने पर सरकार का फोकस, ताज नेचर वॉक पार्क का निरीक्षण

आगरा में प्रदेश सरकार के वन, पर्यावरण एवं जंतु उद्यान राज्यमंत्री केपी मलिक ने ताज नेचर वॉक पार्क का निरीक्षण कर हरित विकास कार्यों की प्रगति जानी। इस दौरान उन्होंने मियावाकी पद्धति से लगाए गए पौधों की स्थिति, संरक्षण उपायों और हरित आवरण बढ़ाने के प्रयासों की समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बृहस्पतिवार को ताजकुंज वन विश्राम भवन में वन विभाग और उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी हुई। मंत्री ने बताया कि हालिया प्रयासों से जिले के फॉरेस्ट कवर में 6.90 वर्ग किलोमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है, जो विभिन्न विभागों की समन्वित कार्यशैली और जनभागीदारी का परिणाम है।

उन्होंने भारतीय वन सर्वेक्षण, देहरादून की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि वर्ष 2021 में आगरा का वन क्षेत्र 6.50 प्रतिशत था, जो 2023 में बढ़कर 6.82 प्रतिशत हो गया है। मंत्री ने पौधरोपण अभियानों को निरंतर जारी रखने और संरक्षण गतिविधियों को और मजबूत करने पर जोर दिया। निरीक्षण और बैठक में अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक भीमसेन, प्रभागीय निदेशक राजेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments