12 C
Agra
Homeआगराआगरा में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा, स्कूल 10 जनवरी तक...

आगरा में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा, स्कूल 10 जनवरी तक बंद

घने कोहरे और सर्द हवाओं से कांपा आगरा, डीएम ने बढ़ाई स्कूलों की छुट्टी

आगरा जिले में नए साल की शुरुआत के साथ ही सर्दी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गुरुवार रात से लेकर शुक्रवार सुबह तक शहर घने कोहरे की चादर में लिपटा रहा। हालांकि दोपहर के समय धूप निकलने से कुछ देर के लिए राहत जरूर मिली, लेकिन शीतलहर के कारण ठंड का असर बरकरार रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 24 घंटों में कोहरा और अधिक घना हो सकता है, जबकि तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। शुक्रवार को हल्की राहत मिलने के आसार हैं, लेकिन शनिवार से फिर तेज ठंड पड़ने का अनुमान जताया गया है। लगातार तीसरे दिन अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को अधिकतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 6 डिग्री से अधिक कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सर्द हवाओं और गलन के चलते लोग पूरे दिन गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए।

स्कूलों को बड़ी राहत
भीषण ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्रों को राहत दी है। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के निर्देश पर कक्षा 12वीं तक के सभी बोर्डों (यूपी बोर्ड, सीबीएसई सहित) के स्कूलों में 10 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments