24.4 C
Agra
Homeआगराअवैध क्लीनिकों पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, प्रसूता की मौत के...

अवैध क्लीनिकों पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, प्रसूता की मौत के बाद दो दुकानें सील

बाह में झोलाछापों का जाल बेनकाब, न्यू लाइट हॉस्पिटल प्रकरण के बाद दो फर्जी क्लीनिक बंद

आगरा के बाह क्षेत्र में अवैध न्यू लाइट हॉस्पिटल में प्रसूता की मौत ने स्वास्थ्य विभाग को सक्रिय कर दिया। झोलाछाप डॉक्टरों पर लगाम कसते हुए विभाग ने हरलालपुरा और भदरौली में संचालित दो फर्जी क्लीनिकों को तुरंत प्रभाव से सील कर दिया। ये अवैध केंद्र वायरल फीवर, निमोनिया और सांस संबंधी बीमारियों के मरीजों का इलाज कर रहे थे।

सीएचसी अधीक्षक डॉ. जितेंद्र वर्मा ने बताया कि प्रसूता की मौत की जांच के दौरान टीम ने दोनों जगहों पर छापा मारा। बंगाली क्लीनिक नाम से चल रही ये दुकानें बिना किसी पंजीकरण के इलाज कर रही थीं और मरीजों की लंबी कतार लगी हुई थी। निरीक्षण में पता चला कि यहां खांसी-बुखार, दमा और अन्य रोगों का गलत तरीके से उपचार किया जा रहा था।

दुकानों में भारी मात्रा में मेडिकल वेस्ट, खासकर इस्तेमाल किए गए इंजेक्शन मिले। टीम ने संचालकों को नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के भीतर चिकित्सा डिग्री और लाइसेंस प्रस्तुत करने का आदेश दिया है। निर्धारित समय में दस्तावेज न मिलने पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा।

सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव के अनुसार, जिले के सभी सीएचसी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में चल रहे झोलाछाप और अवैध अस्पतालों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी अवैध चिकित्सा केंद्र सक्रिय पाया गया तो संबंधित प्रभारी पर भी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments