20.4 C
Agra
Homeउत्तर प्रदेशअलीगढ़ में स्पा सेंटरों की आड़ में अनैतिक गतिविधियों का खुलासा, 14...

अलीगढ़ में स्पा सेंटरों की आड़ में अनैतिक गतिविधियों का खुलासा, 14 लोग हिरासत में

अलीगढ़ के समद रोड स्थित मंगलम कॉम्प्लेक्स में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्पा और मसाज सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। शनिवार शाम पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर दो अलग-अलग सेंटरों से सात युवतियों समेत कुल 14 लोगों को हिरासत में लिया है। तलाशी के दौरान पुलिस को कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। पुलिस को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि मार्केट के पहले तल पर चल रहा ‘क्लासिक’ और दूसरे तल पर संचालित ‘क्लाउड-7’ नामक स्पा सेंटर केवल मसाज तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वहां अनैतिक गतिविधियां भी कराई जा रही हैं। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस ने पहले एक कर्मी को ग्राहक बनाकर भेजा, जिसने वहां की कार्यप्रणाली की पूरी जानकारी जुटाई। जांच में सामने आया कि 2500 रुपये शुरुआती शुल्क लेकर अतिरिक्त सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही थीं।

पुख्ता सूचना मिलने के बाद सीओ तृतीय सर्वम सिंह के नेतृत्व में एसीएम और सिविल लाइंस थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से छापा मारा। दोनों सेंटरों से सात युवतियों को पकड़ा गया। क्लाउड-7 स्पा के संचालक के पार्टनर संजय और उसके रिसेप्शनिस्ट को भी हिरासत में लिया गया, जबकि कुल पांच ग्राहक भी मौके से पकड़े गए। छानबीन के दौरान यह भी सामने आया कि दोनों सेंटरों में मसाज टेबल की बजाय छोटे-छोटे कमरों में बेड लगाए गए थे, जिससे संदेह और गहरा गया। मौके से स्पा से जुड़ी सामग्री के साथ कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की गईं। बाद में महिला थाना पुलिस को बुलाकर सभी को सिविल लाइंस थाने ले जाया गया। कार्रवाई के दौरान क्लासिक स्पा का एक कर्मचारी फरार हो गया।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि पकड़ी गई युवतियों में एक पश्चिम बंगाल, एक नेपाल, दो कानपुर और तीन दिल्ली की रहने वाली हैं। इनमें से अधिकांश की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच है। पुलिस के अनुसार युवतियों को मासिक वेतन पर दिल्ली से बुलाया जाता था और उसी परिसर में ठहरने की व्यवस्था की गई थी। सभी लड़कियां कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर काम कर रही थीं। पुलिस का कहना है कि पूछताछ और सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फरार आरोपियों की तलाश भी जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments