14 C
Agra
Homeदुनिया‘अय्यरवाडी’ नाम से मशहूर इंफ्लूएंसर को टिन जॉ हत्वे का संदिग्ध हालात...

‘अय्यरवाडी’ नाम से मशहूर इंफ्लूएंसर को टिन जॉ हत्वे का संदिग्ध हालात में निधन, पुलिस को हत्या का शक

25 साल की उम्र में सोशल मीडिया स्टार को टिन जॉ हत्वे की मौत, थाईलैंड के जंगल में मिला शव

सोशल मीडिया पर ‘अय्यरवाडी’ नाम से मशहूर इंफ्लूएंसर को टिन जॉ हत्वे के निधन की खबर ने उनके चाहने वालों को सदमे में डाल दिया है। महज 25 साल की उम्र में उनका इस तरह दुनिया से चले जाना हर किसी के लिए चौंकाने वाला है। जानकारी के मुताबिक, को टिन जॉ हत्वे का निधन 20 जनवरी 2026 को हुआ, जबकि उनका शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में यह संकेत मिले हैं कि उनकी मौत सामान्य नहीं थी, बल्कि इसके पीछे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

जंगल में मिला इंफ्लूएंसर का शव

पुलिस सूत्रों के अनुसार, को टिन जॉ हत्वे का शव थाईलैंड के माए सोट जिले के एक सुनसान और जंगली इलाके से बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि थोंग गांव के पास एक बड़े पेड़ के नीचे उनका शव पड़ा मिला। शरीर पर कई चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे पुलिस का शक और गहरा हो गया है।

सोशल मीडिया की बड़ी पहचान थे हत्वे

को टिन जॉ हत्वे म्यांमार के जाने-माने LGBTQ इंफ्लूएंसर थे। वे ब्यूटी, लाइफस्टाइल और डांस से जुड़े कंटेंट के लिए सोशल मीडिया पर खासे लोकप्रिय थे। इसके अलावा वे एक टैलेंटेड डिजाइनर भी थे। थाई बॉर्डर टाउन माए सोट में रहने वाले हत्वे के सोशल मीडिया पर 9 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे, जो उन्हें बेहद पसंद करते थे।

मौत से पहले मिला था धमकी भरा फोन

माए सोट की लोकल पुलिस ने खुलासा किया है कि हत्वे को अपनी मौत से ठीक एक दिन पहले, यानी 19 जनवरी को एक धमकी भरा कॉल आया था। कॉल मिलने के बाद वह अकेले घर से निकले थे, लेकिन फिर वापस नहीं लौटे। इसी कड़ी को जोड़ते हुए पुलिस को शक है कि यह कोई हादसा नहीं, बल्कि पहले से रची गई साजिश हो सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments