15 C
Agra
Homeउत्तर प्रदेशअमरोहा में युवती से धोखाधड़ी और शोषण का मामला, आरोपी साहिल गिरफ्तार

अमरोहा में युवती से धोखाधड़ी और शोषण का मामला, आरोपी साहिल गिरफ्तार

जनपद अमरोहा के गजरौला क्षेत्र से सामने आए एक मामले में युवती को कथित तौर पर धोखे में रखकर संबंध बनाने और धर्म परिवर्तन का दबाव डालने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी, जिसके बाद आरोपी को हिरासत में लिया गया।

पीड़िता का आरोप है कि वर्ष 2023 में उसकी पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्नैपचैट के जरिए साहिल नामक युवक से हुई थी। युवक ने खुद को हिंदू जाट बताते हुए और एक प्रसिद्ध संत का अनुयायी होने का दावा कर उससे नजदीकियां बढ़ाईं। धीरे-धीरे विश्वास जीतकर उसने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती का कहना है कि इस दौरान वह कई बार गर्भवती हुई, लेकिन आरोपी ने जबरन गर्भपात कराया। इसके अलावा उसने जरूरतों का हवाला देकर उससे नकदी और आभूषण भी ले लिए।

जब युवती को युवक की गतिविधियों पर शक हुआ और उसने सच्चाई जानने की कोशिश की, तो पता चला कि आरोपी मुस्लिम है और पहले से शादीशुदा भी है। आरोप है कि इसके बाद साहिल ने शादी के लिए शर्त रखी कि युवती को अपना धर्म बदलकर इस्लाम स्वीकार करना होगा। विरोध करने पर जान से मारने और निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी गई।

पीड़िता ने यह भी बताया कि इस पूरे मामले में आरोपी का एक साथी जुनैद भी सहयोग कर रहा था। पुलिस ने 4 फरवरी को मामला दर्ज कर 6 फरवरी को साहिल को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपी की भूमिका की जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments